Showing posts with label Birthday. Show all posts
Showing posts with label Birthday. Show all posts

Sunday, 16 September 2018

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 68वां जन्मदिन मना रहा देश आज खुश है और आगे बढ़ रहा है.


देश आज अपने यशस्वी और सबसे लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 68वां जन्मदिन मना रहा है और खुश है कि देश को आज विज़न के साथ काम करने वाला प्रधानमंत्री मिला है. प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की राजनीति की नई परिभाषा गढ़ी है. विकास की नई परिभाषा गढ़ी है. जिससे देश आज विभिन्न क्षेत्रों में काम करता हुआ आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने खासकर युवाओं को देश के लिए जीने और काम करने के लिए प्रेरित किया है. युवाओं का देश के लिए जीने और काम करने का जज्बा देश की पूरी दुनिया में पताका फहरा रहा है. पिछले साढ़े चार वर्षों में टीम इंडिया के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह काम किया है और देशहित में फैंसले लिए हैं, भले ही वह कड़वे रहे हो. देश आज उन पर गर्व कर रहा है. ऐसा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के नायक बन गए हैं. जिन्होंने हम युवाओं को देश के मायने समझाए हैं. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज नया भारत बन रहा है और आगे बढ़ रहा है. उनका यह बड़प्पन है कि उन्होंने इसका श्रेय देश की १२५ करोड़ से अधिक की आबादी को दिया है. देश के युवाओं को उनका साफ़ सन्देश है कि वे जहां भी है जैसी भी स्थिति में है अपनी पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा. देश को आज इसी की जरुरत है. उनका यह भी कहना है कि देश के लोग अनर्गल बातों पर न ध्यान दें और न करें. देश ने आज अपने कार्य और फैंसलों से ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना ली है. दुनिया का हर देश आज भारत के साथ न सिर्फ आगे बढ़ना चाहता है बल्कि भारत के हिसाब से वह खुद को तैयार भी कर रहा है. आज जो भारत बन रहा है कल उस पर न सिर्फ देश के लोग बल्कि पूरी दुनिया नाज़ करेगी. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही हमें बताया है कि बड़े कामों के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए. यह हम तब कर पाते हैं जब हमारी नीयत साफ़ हो. सरकार आज अपनी साफ़ नीयत और सही विकास के साथ लोगों के बीच विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतर रही है. यही कारण है कि देश अब अजेय भारत की ओर आगे बढ़ रहा है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में. प्रधानमंत्री जी को उनके 68वें जन्मदिन की मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा की हरियाणा प्रदेश इकाई के हजारों युवा कार्यकर्ताओं की ओर से एक बार पुन: बधाई देता हूं.

आप यशस्वी हों. दीर्घायु हों. प्रधानमंत्री जी देश आपको प्यार करता है और आपको पाकर गर्व और सम्मान की अनुभूति महसूस करता है.

Sunday, 16 October 2016

जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया।



आज मेरा जन्मदिन है। इस अवसर पर मैं क्या नया सोचूं और करूँ जैसा कि अन्य लोग करते आए हैं। ऐसा मैंने सुना है और देखा भी है। इस अवसर पर मैं भगवान् से और मुझे जन्म देने वाले मेरे माता-पिता से मेरी इतनी ही प्रार्थना है कि इनका प्यार और आशीर्वाद मुझ पर बना रहे और मैं उन जरूरतमंद लोगों के रत्ती भर भी काम आ सकूं जो मुझे अपने किसी न किसी काम के लिए एक उम्मीद और भरोसे की नज़र से देखते हैं। ऐसे लोगों के लिए मैं थोड़ा बहुत भी कर पाया तो इसके लिए खुद को धन्य समझूंगा। चूँकि मैं आज राजनीति में हूँ और राजनीति को ही मैंने अपना कैरियर बनाया है। राजनीति को कैरियर इसलिए बनाया है कि मेरी समझ से राजनीति हमारी सभी समस्याओं का समाधान और विकास के रास्ते पर ले जाने का सबसे सही और सशक्त माध्यम है। मैं जिस भारतीय जनता पार्टी में हूँ और मुझे इसके अग्रिम संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष होने का दायित्व सौंपा गया है उस भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही कहना है और मानना है। इस दिन मुझे जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ता, युवा, सभी शुभचिंतक, मित्र, परिजन, सहकर्मी एकत्रित होंगे, उन सब से मेरा यही कहना है कि वे जहां भी हैं और जिस भूमिका में हैं उस काम को पूरी निष्ठां और ईमानदारी से करते रहें और आगे बढ़ते रहें। ऐसा करना देश और समाज सेवा की श्रेणी में आता है, ऐसा मैं मानता हूँ । यहां मैं खासकर अपने संगठन के सभी युवा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूँ कि वे अपने समय के हर पल को पार्टी के लिए कितने बेहतर तरीके से काम में ले सकते हैं, इस पर सोचें और काम करें। इसके लिए वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और विज़नरी पर्सन बनें। मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी ने हमें नारा दिया है "हरियाणा एक - हरियाणवी एक" और "बदल रहा है हरियाणा" को सार्थक और उपयोगी बनाने की जिम्मेदारी हम युवाओं पर है। निश्चित रूप से प्रदेश के युवा आज अपने-अपने क्षेत्रों में कमाल का काम कर रहे हैं। जिसकी चर्चा प्रदेश भर के अलावा देश और विदेशों तक में हो रही है। यह बदलते हरियाणा की वह एक छोटी सी सक्सेस स्टोरी है जिसे प्रदेश के युवाओं ने लिखनी शुरू कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे सभी युवाओं के साथ खड़ा है। संगठन की सार्थकता और उपयोगिता तब और बढ़ जाती है जब हम संगठन के किसी भी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता के जन्मदिन को समाज के रचनात्मक काम की ओर ले जाएं । मेरे जन्मदिन पर आप सब ने मुझे जो शुभकामनाएं दी है, उन सब का धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप संगठन के लिए, देश के लिए, समाज के लिए, लोगों के लिए काम करते रहें और आगे बढ़ते रहें, मेरा इतना ही कहना है। आप सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें।  

Friday, 16 September 2016

ऐसे हैं हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो हमारी जिंदगी में तोहफे के रूप में आए और हममें उम्मीदें जगा दी


मारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आज 67वां जन्मदिन है। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के हम सभी युवा उन्हें अपने हृदय की गहराइयों से शुभकामना प्रेषित कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु हों। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं। सचमुच में नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में हमारी जिंदगी में तोहफे के रूप में आए और हममें देश के लिए जीने और काम करने की उम्मीदें जगा दी। उन्होंने यह भी कहा हैं कि देश के लिए कोई दूसरा बदले, हम खुद क्यों न बदलें। उनका यह कथन हम युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद बन गया है वहीँ, उन्होंने बदलाव की सही और वास्तविक परिभाषा से भी परिचय कराता है। 


नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनकर अब से करीब दो साल पहले देश को निराशा के गर्त से निकालकर हमारे अंदर नए सिरे से सोचने, समझने, काम करने और आगे बढ़ने की जिस प्रकार उम्मीदें जगाई थी वह सभी हमारे और देश के बदलाव के कारकों में गिनी जाती हैं। जिससे हमारा हर साल, महीना और दिन बदलाव की नई परिभाषा लिख रहा है। जिसका आज पूरा वैश्विक समुदाय कायल हो गया है और आगे बढ़कर इस भारत देश का स्वागत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिल्कुल सही कहा है कि देश के 80 करोड़ युवा अब भारत का भाग्य बदलेंगे और लिखेंगे। नरेंद्र मोदी जी ने हम युवाओं को राजनीति करना भी सिखाया है और यह भी बताया है कि राजनीति में कैसे आगे बढ़ा जाता है। उन्होंने हम युवाओं को यह भी सन्देश दिया है कि सकारात्मक राजनीति से चीज़ें बदलती हैं और उनमें स्थाई बदलाव आता है, जो देश, प्रदेश और समाज की उन्नति के लिए जरूरी है। 

उन्होंने देश की समस्याओं के लिए राजनीति को जिस प्रकार सबसे बड़ी समस्या बताया है उसे हम युवाओं को समझने की सबसे अधिक जरूरत है। वह राजनीति जो देश का निर्माण करती है। समाज को नई रोशनी में लेकर आती है। समाधान के रास्ते भी राजनीति ही बताती है। उन्होंने पिछले ही महीने mygov.in कार्यक्रम में इस बात को बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि कभी-कभी समस्याओं की जड़ में सरकारें भी होती हैं। हमें यह समझने की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बदलाव लाने का काम सरकार की नीतियों, निर्णयों और डिलीवरी में निहित है। सही मायने में सरकार इस मोर्चे पर लगातार सफल होती जा रही है, जिसका नतीजा हमें सरकार के प्रत्येक कामकाज में दिखाई दे रहा है। उन्होंने ऐसा देश में नई कार्य संस्कृति का आगाज़ कर दिखाया है जो नतीजे देने वाली होती है, प्रधानमंत्री जी ने इस कार्य संस्कृति का इसी 15 अगस्त को लालकिले से अपने भाषण में देश के लोगों के बीच इसका जिक्र भी किया था। 

मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री जी का इस बात के लिए धन्यवाद् करूँगा कि वे अपने हर काम और हर बात को पब्लिक डोमेन में ला रहे हैं। वे आह्वान भी कर रहे हैं कि लोगों को सरकार के हर काम से जुड़ना चाहिए और अपनी राय व्यक्त करनी चाहिए। उनके जन्मदिन पर आज उनके 'नरेंद्र मोदी ऐप' से और अधिक जोड़ने का नए युवाओं का आह्वान किया गया है। इतने स्पष्ट, पारदर्शी तरीके से काम करने वाला निडर प्रधानमंत्री देश को आज तक नहीं मिला है। यह नरेंद्र मोदी जी की देश के प्रति काम करने की संकल्प और इच्छाशक्ति ही है जिन्होंने देश को आज वैश्विक पटल पर अग्रणी देशों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। विश्व का आज कोई भी ऐसा देश नहीं, जो भारत की अनदेखी कर दे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को यह बताने और समझाने में सफल हुए हैं कि नेता का विश्वसनीय होना कितना जरुरी है। जिस पर लोग भरोसा कर सकें। यह नरेंद्र मोदी जी का ही कमाल हैं कि कैसे एक नेता, जिसने कभी केंद्र की राजनीति नहीं की, एक प्रदेश गुजरात का मुख्यमंत्री रहा और अपनी मेहनत, लगन, काम करने की इच्छाशक्ति, स्पष्ट विज़न और निर्णायक होते हुए देश का प्रिय नेता बन गया। यह बात बिल्कुल सही है कि आदमी को अपनी ज़िन्दगी में, अपने काम में निर्णायक होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें यह भी बताया कि जिन कामों की और या चीज़ों की और मुंह फेर कर चल देते हैं और एक वर्ग विशेष का ही काम समझते है वह हमारे लिए कितना महत्व रखती है मतलब स्वच्छता। सफाई। शौचालय। उन्होंने बिल्कुल सही कहा है कि स्वच्छता का काम हमारे स्वभाव से जुड़ा है। देश के विभिन्न प्रदेश आज जिस प्रकार कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में है उसका एक बड़ा कारण यही है। 

हम चाहे तो अपने स्तर पर इस समस्या को खत्म करने में योगदान दे सकते हैं। हमें यह योगदान देना भी चाहिए। अपनी बात के आखिर में मैं सभी युवाओं का आह्वान करता हूँ कि वे प्रधानमंत्री जी के देश के विकास और आगे बढ़ने को लेकर बनाए गए कार्यक्रम मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्टार्टअप इंडिया, स्टेण्डअप इंडिया, स्किल इंडिया, जन-धन योजना से सीधे जुड़ें और जन-जन तक इसकी महत्ता और उपयोगिता बताएं। इसे समझें और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एक बार फिर हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके इस जन्मदिवस पर संगठन और प्रदेश के सभी युवाओं की ओर से उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। वे हम युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहें। स्वस्थ रहें। दीर्घायु हों।