हमेशा यह एक सवाल
बना रहता है कि खासकर गांवों की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए मिलने वाले
बजट का सदुपयोग नहीं हो पाता है. जिससे आज भी हमारी गाँव की समस्याएं और विकास के
संबंध में कोई खास फर्क दिखाई नहीं देता है. कह सकते हैं कि समस्याएं जस की तस बनी
रहती है. बावज़ूद इसके कि सरकारें बदल जाती है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बदल जाते
हैं, सरपंच बदल जाते हैं, पंच बदल जाते हैं. आखिर क्या कारण है ? इस कारण को जब तक
हम नहीं जानेंगे, समाधान की ओर नहीं बढ़ पाएंगे. इसके लिए जरुरी है कि हम केंद्र और
राज्य सरकार के बजट को समझें. योजनाओं को समझें. कार्यक्रमों को समझें और अब तो
अच्छी बात यह हुई है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला परिषदों को भी
अपना बजट पेश करने का अधिकार दे दिया है. यह मान लीजिए कि अगर हमें गांवों की
समस्याओं का समाधान करना है, सर्वांगींण विकास कर उन्हें बदलाव के रास्ते पर आगे
लेकर जाना है तो हमें नीतियों से कार्यक्रमों से जुड़ना होगा. न सिर्फ जुड़ना होगा
बल्कि उन्हें प्रत्येक ग्रामीण जन को भी बताना होगा. जिससे वे यह जान सकें कि उनके
गाँव में क्या नया होने जा रहा है. जब यह काम गाँव का मुखिया, पंच, सरपंच या अन्य जनप्रतिनिधि
नहीं करता है तो फिर यह जिम्मेदारी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की बन जाती है. आज
केंद्र में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं. जिन्होंने गांवों की
समस्या का समाधान कर उन्हें विकास के रास्ते पर आगे लाने का काम हाथ में लिया है.
जिससे गांवों में बदलाव होता दिखाई दे रहा है लेकिन हमें इतने भर से संतुष्ट होकर
नहीं बैठ जाना है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जो गांवों में बूथ स्तर
तक का काम संभाले हुए हैं वे इस काम में अपनी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते
हैं, जिससे लोगों के बीच संगठन का प्रचार-प्रसार होगा, मजबूती मिलेगी वहीँ सरकार
की विकासपरक योजनाएं और समस्याओं के समाधान के कार्यक्रम अपने उद्देश्य तक भी पहुंचेंगे.
चाहे वह बिजली, पानी, सड़क, सीवर का काम हो, स्कूल, अस्पतालों का काम हो, युवाओं के
रोज़गार संबंधी मसले हो, परिवहन की दिक्कत हो, सभी में काम होता दिखाई देगा.
सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी काम के लिए प्रेरित होंगे. यह कार्यकर्ताओं की सज़गता
और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से होता है. जिससे सरकार की भी काम करने की दृढ़
इच्छाशक्ति पैदा होती है. चूंकि भारत आज नौजवानों का देश बन रहा है. गांवों में भी
असंख्य नौजवान आगे बढ़ने के सपने देख रहे हैं. लेकिन उन्हें उन सपनों को पूरा करने
वाला सहकर्मी नहीं मिल रहा. भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे युवाओं के लिए ही काम कर
रहा है. ऐसे युवाओं से मोर्चा के कार्यकर्ता संवाद बनाएंगे, उनसे जुड़ेंगे तो संगठन
की ताकत और काम करने की इच्छाशक्ति बढ़ती चली जाएगी, साथ ही संगठन को नए से नए काम
करने के नए जुड़ने वाले युवाओं से आईडिया मिलेगा, विज़न मिलेगा. मोर्चा को यही
चाहिए. यूं तो सरकार ने सांसद आदर्श ग्राम योजना मुख्य रूप से चला रखी है और सबसे
बड़ी बात आज हरियाणा प्रदेश की हर पंचायत शिक्षित है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों
में जितना काम होगा, उतनी ही सरकार की योजनाएं पूरी होंगी. उनके लिए निर्धारित बजट
खर्च होगा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मेक इन इंडिया, स्टार्टअप
इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण और उपयोगी योजनाओं पर
और तेजी से काम होना शुरू होगा. इसमें कोई शक नहीं कि हाल ही में गुरुग्राम में
हुए हरियाणा प्रवासी दिवस समारोह और इससे पहले पिछले वर्ष हुए हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम
के जरिए गांवों के विकास में निवेश करने का भी सरकार को एक नया रास्ता और विज़न
मिला है. ऐसे में समस्याओं के समाधान और विकास के काम में सरकार का बजट खर्च हो,
जिससे ग्रामीण जन लाभान्वित हो सकें, गाँव, देश और समाज के विकास की मुख्यधारा में
आ सकें. जिसमें गांवों में रह रहे वृद्धजनों की हर प्रकार की देखभाल और उन्हें
मिलने वृद्धावस्था पेंशन योजना उन तक पहुँच जाएं.
Sunday, 5 February 2017
Tuesday, 24 January 2017
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. आपके मतदाता होने की शुभकामना.
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. लोकतंत्र में अपनी भूमिका तय करने का दिन है. यह
तय है कि जैसा मतदाता होगा, वैसे ही हमारे जनप्रतिनिधि होंगे. नेता होंगे. सरकारें
होंगी. चुनाव के दिन हमारा वोट करना हमारे फैंसले को भी बताता है कि हम सरकार
बनाने में, देश बनाने में हम किस तरह का फैंसला लेते हैं और कितनी गंभीरता से.
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने एक बार कहा
था कि देश के मतदाता को अभी और गंभीर होने की जरुरत है. उसे मतदाता होने की जिम्मेदारी
का अहसास होना चाहिए. यह जिम्मेदारी और अहसास उसके जागरूक होने से आती है. चुनाव चाहे
कोई सा भी हो. लोकसभा का हो, विधानसभा का हो, जिला परिषद्, पंचायत या फिर स्थानीय
निकाय का. हमें हमारे मतदाता होने की गंभीरता और महत्व को नहीं भूलना चाहिए. हम
अपने मत से जिन भी लोगों को चुनते हैं उन्हें यह विचार रत्ती भर भी न होने दें कि
मतदाता बिकाऊ है, उसे ख़रीदा जा सकता है. जो लोग देश के मतदाता के बारे में इस तरह
की सोच और धारणा रखते हैं उनकी सच्चाई लोगों के बीच लेकर आएं. उन्हें उनकी गलती का
अहसास कराएं. मतदाता को हर हाल में प्रलोभन की राजनीति से बचना होगा और उन्हें
हराना होगा, दरकिनार करना होगा जो प्रलोभन की राजनीति कर सत्ता में आना चाहते हैं.
मतदाता दिवस हमें कई मायनों में जागरूक करता है. हमारे मतदाता होने से जनप्रतिनिधि
के माध्यम से सरकार में हमारी सीधी भागीदारी बनती है. हमारे जनप्रतिनिधियों के
दिमाग में यह बात होनी चाहिए कि वे जिम्मेदार मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं न
कि बिकाऊ मतदाता का. अपने आस-पास हम अगर ऐसे मतदाताओं को देखते हैं जो चुनाव के
दिनों में चुनाव लड़ रहे लोगों की प्रलोभन की राजनीति में आ जाते हैं. उन्हें इससे
होने वाले नुकसान से अवगत कराएं. यह एक प्रकार से समाज में लोगों में नई चेतना और जागरूकता
लाने का भी काम होता है. हम जितने जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनेंगे उतनी ही
हमारे जनप्रतिनिधि गलत काम करने से बचेंगे, डरेंगे. यह स्थिति हमेशा बनी रहनी
चाहिए, इसकी जिम्मेदारी मतदाताओं के ऊपर होती है. वाकई मतदाताओं के लिए यह बड़ी
चिंता और शर्म की बात हो जाती है जब किसी भी नेता की रैली या कार्यक्रमों में आने
वाली भीड़ को नेता पैसे की भीड़ से परिभाषित करते हैं, कहते हैं. यह सीधा-सीधा
लोकतंत्र का अपमान है. लोकतंत्र में मतदाता का अपमान है. आप चाहेंगे कि आपका अपमान
आपके जनप्रतिनिधि ही करें ? आगामी महीने में देश के पांच राज्यों (उत्तरप्रदेश,
पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में चुनाव होने जा रहे हैं. जिनमें मतदाताओं के
फैंसले की परीक्षा होनी है कि वे किस तरह के प्रतिनिधि चुनकर सदन में भेजते हैं और
सरकार बनाते हैं. आज जब देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है तो मतदाता के ऊपर भी
महत्ती जिम्मेदारी आ गई है कि वह देश के आगे बढ़ने में अपनी भूमिका का सही निर्वहन
करें. आपको मतदाता दिवस और मतदाता होने की पुन: शुभकामनाएँ.
Friday, 30 December 2016
नववर्ष 2017 : सच के पर्यावरण का निर्माण करें...
देश में व्याप्त कालाधन और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से लिए गए नोटबंदी के कड़े फैंसले और इससे पहले पाक सीमा में घुस कर आतंकी ठिकानों पर सेना की ओर से की गई सफल सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा रियो ओलंपिक में देश की बेटियों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, दीपा मलिक के पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने के साथ क्रिकेट में इंग्लैंड टीम को कई वर्षों बाद टेस्ट मैचों की श्रंखला में धूल चटाने व युवाओं के विश्वकप जूनियर हॉकी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने का सुखद अहसास कराने के साथ बीत रहा सन 2016 हमसे विदा ले रहा है तो हमारे दरवाजे पर दस्तक देते हुए अंदर आ रहा 2017 में डिजिटल इंडिया के रूप में भारत का नया जन्म हो रहा है। जिसे देश - दुनिया के लोग देखकर, सुनकर आश्चर्यचकित हैं। यह देश के 125 करोड़ लोगों की जीत है, उनका स्वागत है, सत्कार है, अभिनंदन है।
सन 2016 जहाँ बदलाव और आगे बढ़ने के कड़े फैंसले लेने का साल रहा वहीँ, नया वर्ष 2017 हमारे लिए काम करने वाला साल बने यह हम सब की कोशिश होनी चाहिए। प्रण होना चाहिए। हम देश का कोई भी एक काम हाथ में लें उसे आगे बढ़ाएं और उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाएं जिसकी देश को आज सबसे अधिक जरुरत है। यह काम देश के किसी भी क्षेत्र का हो सकता है। चाहे वह पर्यावरण का क्षेत्र हो, पर्यटन का क्षेत्र हो, उद्योग-धंधों का क्षेत्र हो, कृषि का क्षेत्र हो। खेल और शिक्षा का क्षेत्र हो, स्किल, स्टार्टअप और स्टेण्डअप इंडिया जैसा कोई भी क्षेत्र और योजना हो, कार्यक्रम हो हम उसे देखें, समझें और काम करने के लिए आगे बढ़ें। यह प्रयास चारों ओर से होना चाहिए। हम युवाओं को तो यह काम एक मिशन के रूप में लेना चाहिए। क्योंकि देश युवा हो चला है। अब युवाओं को ही यह तय करना चाहिए कि वे अपने भारत देश को कैसा बनाना चाहते हैं और कैसे रहना चाहते हैं। वैश्विक स्तर पर भारत का हर काम और फैंसला विमर्श के केंद्र में आ गया है। यह हम सब के लिए गर्व और ख़ुशी की बात होनी चाहिए कि दुनिया के अन्य छोटे-बड़े सभी देश आज भारत के लिए जा रहे फैंसले को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बना रहे हैं, कार्यक्रम बना रहे हैं। योजनाएं बना रहे हैं जिससे कि वे भी आगे बढ़ सके। यह बात आज अमेरिका कह रहा है, रूस कह रहा है, चीन कह रहा है। भारत को आज इस स्थिति में लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हम युवा धन्यवाद् करते हैं, उनका अभिनंदन करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को बता दिया है कि आदमी को हमेशा नतीजे देने वाला शख्स होना चाहिए।
हम नए साल 2017 की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई मेरा मोबाइल - मेरा बैंक - मेरा बटुआ योजना को अपनाकर शुरू कर सकते हैं। यह योजना और कार्य अब डिजिटल इंडिया की जीवनचर्या का मुख्य हिस्सा बनने जा रहा है। एक प्रकार से हम इसे इंडिया के कैशलेस मोड में आने से भी कह सकते हैं। इस काम को हम पांच तरीके से कर सकते हैं जिनमें कार्ड्स, पीओएस, यूपीआई, ई वालेट, यूएसएसडी मुख्य है। हम यह कार्य खुद भी करें और साथ वाले को भी करने की कहें। उसे बताएं। सिखाएं। ऐसा कर हम पूरे साल को अपना साल बना सकते हैं। यह कार्य युवाओं की समझ, ताकत, सामर्थ्य, बदलाव और आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति को भी बताएगा।
जब हम ऐसा करेंगे तो यकीन मानिए हम देश और समाज में रह रहे सबसे निचले पायदान के व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगे। इसके लिए हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम तन, मन और धन तीनों को स्वच्छ करने का काम भी हाथ में लेना होगा। नववर्ष में हमें कोई पाखण्ड, कोई दिखावा नहीं करना है। इनसे हम युवाओं का कोई वास्ता नहीं होना चाहिए। हम सच के पर्यावरण का निर्माण करें। हमें यह समझना होगा कि नववर्ष नए परिवर्तन, अर्थशास्त्र व राजनीति की नई परिभाषा दे रहा है। नई व्यवस्था दे रहा है। लोग अब सिर्फ बोले हुए शब्द नहीं, किए हुए कार्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
नववर्ष वर्ष आप सब को मंगलमय हो। शुभ हो। आप आगे बढ़ें । देश आगे बढ़े। हमारा हरियाणा आगे बढ़े। भारतीय जनता युवा मोर्चा आगे बढ़े। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ....
Wednesday, 23 November 2016
नोटबंदी पर गुमराह करने वाले लोगों को बता दीजिए देश कमजोर नहीं है...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश में नोटबंदी
के फैंसले के बाद बैंकों के बाहर पैसे निकलवाने के लिए घंटो कतार में खड़े लोगों की
अधीरता, बेसब्री को विपक्ष के लोग जिस प्रकार हवा दे रहे हैं, उसे लोगों को ही समझने की आज सबसे अधिक जरुरत है। जरुरत इसलिए कि उनकी यह स्थिति
क्योंकर बनी? कौन है इसका जिम्मेदार? समय आ गया है ऐसे लोगों को, राजनैतिक दलों को, सरकारों को जानने का, समझने का, पहचानने का। जिन्होंने प्रधानमंत्री के एक फैंसले से पूरे भारत की अधीरता, बेसब्री और तात्कालिकता को सामने ला दिया। उजागर कर दिया। यह देश के लोगों की कमजोरी
है। जिसे देश के लोगों को ही समझने की सबसे अधिक जरुरत है। आखिर ऐसी व्यवस्था कैसे
विकसित हो गई, जिसमें बहुत से लोगों की जाने
चली जाने की बात कही जा रही है। निश्चित रूप से यह सोचने, समझने, जानने का समय है कि कैसे एक
राजनैतिक दल कांग्रेस जिसने देश पर छह दशक तक राज कर देश में जमाखोरी, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार कर कालाधन जमा
करने की प्रवृति को बढ़ावा देते हुए अपने काम से, व्यवहार से, नीतियों से, कार्यक्रमों से देश के लोगों को भ्रष्ट बना दिया। रिश्वतखोर बना दिया। जमाखोर बना
दिया। कालाबाजारी करने वाला बना दिया। उससे लोगों चरित्र, मानसिकता, स्वभाव और काम करने व फैंसला
लेने तक को प्रभावित कर दिया। कोई भी काम ईमानदारी से करना जैसे काम न होने की गारंटी
बन गया। हम बेईमान और धूर्त होते चले गए। हर काम में शार्टकट अपनाना हमारे लिए जरुरी
हो गया और इस सब में हम इतना आगे बढ़ गए कि हमें यह पता ही नहीं चला कि हम अंदर से
कितने कमजोर हो गए। खासकर मानसिक स्तर पर। विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को इतना
कमजोर होना चाहिए? वह देश जो आज वैश्विक स्तर
के हर मंच पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। अपने काम से। व्यवहार से। नीतियों
से। कार्यक्रमो से। फैंसलों से। जिससे चहुंओर हमारी सराहना हो रही है। फिर हमारा पड़ोसी
मुल्क चीन जहां बूढ़ा होता जा रहा है वहीं भारत जवान हो रहा है। देश के लिए यह स्थिति
आगामी 30-35 वर्षों तक बनी रहेगी, जो हमारे लिए खुशी की बात
है। फिर हम तेजी से काम करते हुए सबसे अधिक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ खड़े
हुए हैं। दुनिया का हर देश आज हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता है। काम करना
चाहता है। जब स्थिति यह है तो हम क्यों भ्रष्ट होने का धब्बा हमारे माथे पर लगाएं।
कालाबाजारी करें। रिश्वतखोर बनें? क्यों? क्या हम हमारी युवा पीढ़ी को ऐसा बनाना चाहते हैं? ऐसा भारत देश देना चाहते हैं? जबकि युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र
की मेरुदंड होती है। क्या इसे हम कमजोर कर दें? आखिर बीते लोकसभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में हमने
इसीलिए चुना था न कि उनसे हमने देश से कालाधन समाप्त करने और विदेशों में जमा कालेधन
को देश में लाने का वादा लिया था। ऐसे में वे इस पर निर्णायक फैंसला लेते हैं और स्थिति
को ठीक करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगते हैं तो फिर दिक्कत कहां है और क्यों है? इसे समझना होगा। क्या हम हमेशा शिकायत ही करते रहेंगे? समाधान की तरफ नहीं बढ़ेंगे? देश के प्रधानमंत्री ने नोटबंदी
कर कालेधन, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी
के खिलाफ एक कदम आगे बढ़ाया है, जबकि इस सबके खिलाफ 125 करोड़ कदम आगे बढ़ाने की जरुरत है। ऐसे में देश-दुनिया और खासकर उन लोगों को जो
प्रधानमंत्री के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं, उनके काम करने और निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें शांत और धैर्य रखकर यह बता दीजिए कि यह बदलते और बदल गए भारत देश की ताकत
है। जिसके बूते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश हित में, जनहित में एक के बाद एक फैंसले लेते जा रहे हैं। काम करते जा रहे हैं। इसीलिए वे
कहते हैं कि आप चलें या न चलें---देश चल पड़ा है।
Labels:
BJP,
BJYM,
Development,
NarendraModi,
Politics,
Social,
Youth
Monday, 31 October 2016
हम कामना करें म्हारा हरियाणा आगे बढ़े और बढ़ता ही जाए....
आज हरियाणा स्थापना के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इन 50 सालों में हरियाणा ने कई उतार - चढ़ाव देखे हैं। आगे बढ़ने के तो कई मामलों में पीछे रह जाने के। जिनकी चर्चा हम आगे करेंगे। आज का यह दिन हरियाणवी होने का गर्व करने व हरियाणा को और आगे ले जाने का दिन है। ख़ुशी मनाने का दिन है। दिन इस बात का भी मनन करने का है कि हम हरियाणा को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। उस स्थिति में जब कि हरियाणा ने वैश्विक स्तर पर लगभग प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल रहने की अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। फिर चाहे वह क्षेत्र खेल का हो, शिक्षा का हो, विज्ञानं का हो, अंतरिक्ष का हो, उद्योग का हो। सभी में हरियाणा ने देश का परचम फहराया है। अपनी शुरुआत से ही हरियाणा मेहनतकश लोगों का प्रतिनिधित्व करता आया है। कृषि इस क्षेत्र की रीढ़ है तो कल कारखाने हरियाणा के विकास का चमकता हुआ चेहरा है। ऐसे में इस हरियाणा पर किसको गर्व नहीं होगा और कोई क्यों हरियाणा में नहीं रहना चाहेगा ? यहां के गबरू जवानों और पहलवानों की दुनिया भर में मिसाल दी जाती है। "देसां म्ह देस हरियाणा - जित दूध -दही का खाणा" इस प्रदेश की पहचान है। देश की सीमा पर खड़ा लगभग हर दसवां जवान हरियाणा से है। हरियाणा का प्रमुख शहर गुरुग्राम आज अपने विकास और दुनियाभर की सभी प्रमुख आईटी कंपनियों का मुख्यालय होने के कारण लघु भारत का रूप ले चूका है। गुरुग्राम ही वह शहर है जहाँ दिल्ली के बाद मेट्रो ने सबसे पहले दस्तक दी है। यहाँ की लाइफस्टाइल और विकास की बन रही योजनाएं प्रदेश के अन्य सभी छोटे-बड़े शहरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। हरियाणा कई वर्षों बाद आज इस बात पर गर्व कर सकता है कि उसे भारतीय जनता पार्टी की टिकाऊ सरकार मिली है। ऐसा प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति में अपने भरोसे के निवेश के चलते हो पाया है। हरियाणा आज आयाराम गयाराम की राजनीति को अलविदा कह चूका है जो कभी इस प्रदेश की राजनीति की पहचान हो गई थी। यहाँ यह कहना भी जरुरी हो जाता है कि कृषि प्रधान प्रदेश होने और सिर्फ दूध और बासमती चावल ही पैदा नहीं करता बल्कि देश में बनने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। देश का हर तीसरा टू व्हीलर और हर दूसरी क्रेन हरियाणा में बनती है। गुरुग्राम की आईटी, फरीदाबाद की लाइट इंजीनियरिंग, पानीपत के हैंडलूम, कम्बल, अम्बाला की साइंस उपकरण इंडस्ट्री और करनाल की डेयरी इंडस्ट्री इस प्रदेश की प्रमुख पहचान बताती है। इससे आगे थोड़ा सा हम सोचे तो "देसां म्ह देस हरियाणा - जित दूध दही का खाणा" जैसी पुरानी कहावत को बदलकर हरियाणा आज "देसां म्ह देस हरियाणा - जहाँ कदम-कदम पर कारखाना" में तब्दील हो रहा है। जिसके चलते आज दुनिया भर के देश हरियाणा में करोड़ों-अरबों रूपये का निवेश करने आ रहे हैं। जिससे हरियाणा देश का सबसे विकसित प्रदेश बन गया है। यही कारण है कि कृषि, खेल, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक निवेश में नई ऊंचाइयों को छूकर 50 साल में हरियाणा जवान हो गया है। खेल में क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान और एनसीआर में आईटी कंपनियों की विकास की रफ़्तार से प्रदेश ने नई उड़ान भरी है। कृषि डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियां और राज्य में निवेशकों के रूझान ने नई ऊर्जा का संचार किया है। हरियाणा के पास आज गर्व करने के लिए सब कुछ है। जिनका नाम और उल्लेख करना शुरू करे तो लिखने को पन्ने कम पड़ जाएंगे। यह ऋषि मुनियों का प्रदेश है, पानीपत का युद्ध इसी प्रदेश में हुआ तो गीता का ज्ञान भगवान् श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में दिया। महर्षि ऋषि की तपोभूमि इसी प्रदेश के नारनौल क्षेत्र में स्थित ढोसी के पहाड़ पर है। लेकिन इन सब उपलब्धियों पर गर्व करने के बावज़ूद हम जब महिलाओं और बच्चियों की स्थिति की ओर देखते है तो हमें इस क्षेत्र में बहुत अधिक काम करने की जरुरत है। फिर चाहे मामला उनको जन्म देने का हो, शिक्षा का हो, स्वास्थ्य का हो या उनके जीवन यापन का। हमें सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक काम करने की जरुरत है। मेरा यह स्पष्ट मानना है कि कोई भी देश हो या प्रदेश बिना आधी आबादी को साथ लिए आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे में आज एक नवंबर हरियाणा का दिन है। दिवस है। जिसे मनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भी बहुत अतिथि हरियाणा के गुरुग्राम में आ रहे हैं। इस अवसर पर सभी का स्वागत है, सत्कार है।
Tuesday, 25 October 2016
जनता के भरोसे के साथ आगे बढ़ रही है हरियाणा सरकार...
हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को साथ लेकर और साथ चलकर सफलतापूर्वक दो साल पूरे कर आज तीसरे साल में प्रवेश कर रही प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को बधाई। इस सरकार में जनता ने जिस प्रकार अपने भरोसे का निवेश किया है उसके लिए जनता का आभार। जनता इस बात के लिए निश्चिन्त रहे कि सरकार उसके इस भरोसे को टूटने नहीं देगी। "हरियाणा एक - हरियाणवी एक" का जो सूत्र और नारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है वह हरियाणा प्रदेश की एकता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, सौहार्द के साथ विकास के रास्ते पर एक होकर आगे बढ़ने का है जिसे प्रदेश की जनता ने स्वीकार किया है। यह हरियाणा की ताकत को दर्शाता है। इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी सरकार को बहुत से काम करने है जिनका वादा जनता से किया हुआ है। आने वाले तीन सालों में सरकार अपने वादों को न सिर्फ पूरा करेगी बल्कि उन समस्याओं का भी समाधान करेगी जिसने हरियाणा को आज भी अपनी गिरफ्त में ले रखा है। हरियाणा आज इस बात पर गर्व कर सकता है कि उसके प्रदेश में आज पढ़ी-लिखी पंचायतों का गठन हो गया है और सरकार का प्रत्येक काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है। जिसकी कभी भी, कोई भी तसदीक कर सकता है। यही कारण है कि सरकार के दो साल के शासन में उस पर भ्रष्टाचार करने या काम में अनियमितता बरतने का आरोप लगा हो। यह सरकार की सफलता और विश्वसनीयता है। सरकार प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने और विकास का चौतरफा माहौल बनाकर रोज़गार के नए-नए क्षेत्र विकसित करने का जो काम कर रही है उससे विदेशी निवेशक आज हरियाणा में निवेश करने के लिए लाइन में खड़े हैं और निवेश कर रहे हैं। जिससे प्रदेश के युवाओं को आने वाले समय में नौकरी और रोज़गार की व्यवस्था बनेगी। इस बीच पिछले कई वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश को एक टिकाऊ सरकार मिली है। इस सरकार को लेकर विपक्ष भले ही कंफ्यूज हो, लेकिन जनता कंफ्यूज नहीं है। वह भाजपा के साथ है, सरकार के साथ है। विपक्ष को आज इसी बात का मलाल है, वह हताश है। यह समस्या विपक्ष की है, भाजपा की नहीं, सरकार की नहीं। प्रदेश में ऐसा भी पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी जनता से पूछ कर काम कर रहे हैं। इस संबंध में उनकी हर बात में एक ही सवाल होता है कि विकास के काम जनता की राय से किए जाए। मुख्यमंत्री की इस बात के लिए तारीफ करनी होगी कि आगामी एक नवम्बर को हरियाणा अपनी स्थापना के 50 साल पूरे करने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। जिसका शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खुद गुरुग्राम आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस बारे में तारीफ़ इस बात की कि उन्होंने इस समारोह को मनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के राजनेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तक को आमन्त्रित किया है, एक किया है। क्योंकि यह समारोह हरियाणा का है। प्रदेश की महिलाएं आज इस बात पर गर्व कर सकती है कि उनके साथ हो रहे किसी भी शोषण, अन्याय और अत्याचार की शिकायत करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर महिला पुलिस थाने खोल दिए गए है और आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तर पर खोले जाने की योजना बन रही है। ऐसे में यह सरकार जनता की है, मुख्यमंत्री जनता के है, जनता अपने मुख्यमंत्री और सरकार से प्रदेश के हित में कोई भी बात कह सकती है, कर सकती है। सत्तारूढ़ भाजपा का अग्रिम संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते मैं यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूँ कि आने वाले समय में जनता के काम करने में और तेजी आएगी। जिससे प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता जाएगा। एक बार पुनः मुख्यमंत्री और सरकार को शुभकामनाएं।
Labels:
BJP,
BJYM,
Development,
Employment,
Haryana,
India,
ManoharLal,
NarendraModi,
Politics,
Social,
Youth
Saturday, 22 October 2016
किंगमेकर होता है कार्यकर्ता
| गुरुग्राम के डीएलएफ फेज - II स्थित अपने कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए। |
कोई भी राजनीतिक दल हो, संगठन हो, पार्टी हो। उसको नेतृत्व देने और नेता बनाने का काम कार्यकर्ता करते हैं। इसलिए नेतृत्व, नेता और पदाधिकारी बदलते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता अपने काम की वजह से हमेशा बनें रहते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का महत्व, उपयोगिता और अनिवार्यता कभी कम नहीं होती। इसलिए कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि वे कार्यकर्ता है। खासकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह गर्व की अनुभूति इस अर्थ में भी बड़ी और महत्वपूर्ण हो जाती है कि वे आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जो अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में देश को और श्री अमित शाह जी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को नेतृत्व दे रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस पार्टी का अग्रिम संगठन है। हरियाणा में इसका नेतृत्व करने का दायित्व केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझे सौंपा है। लेकिन मैं इस दायित्व का तभी सफलतापूर्वक क्रियान्वन कर पाऊंगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्थन और सहयोग मुझे मिलेगा। मुझे ख़ुशी इस बात की है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस सब को देने और संगठन को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
बीते सप्ताह हरियाणा में मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे सभी पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों को काम करने की शक्ति और सहयोग कार्यकर्ताओं से मिलेगा ऐसी मैं उम्मीद करता हूँ। मैं इस बात को ऊपर कह चूका हूँ कि कार्यकर्ता किंगमेकर होता हैं। पदों पर काम करने वाले लोग बदलते रहते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरुरत नहीं है वे अपना काम करते रहें। बस इस बात को ध्यान में रखे कि भारतीय जनता पार्टी और उसका अग्रिम संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा वह संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं को कभी निराश नहीं करता। ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं को अपने भीतर रखना होगा। इसमें धैर्य बनाए रखना बहुत जरुरी है क्योंकि धैर्य ही आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है। जो जितना धैर्य रखेगा उतना ही जीवन में प्राप्त करेगा। इसलिए आपको कब, कहां और किस भूमिका में रहना और रखना है यह काम संगठन के ऊपर छोड़ दें।
संगठन के नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों से मैं कहना चाहता हूँ कि वे जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करें और अपना काम शुरू कर दें। सभी जिलाध्यक्ष अपने कार्य को कार्यकर्ताओं की सलाह मशविरा से जितना अधिक करेंगे उतना ही उनके कार्य को मान्यता मिलेगी। सफलता मिलेगी। काम की उपयोगिता बढ़ेगी। यहां मैं एक बात और कहना चाहता हूँ कि युवाओं के प्रत्येक काम में विज़न दिखाई देना चाहिए। इसके लिए पदाधिकारियों को चाहिए कि वे पार्टी और संगठन के बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को काम करते हुए देखें कि ये लोग कैसे काम करते हैं। जब हम इस नज़रिए से चीज़ों को देखेंगे तो हमारी हर चीज़ और काम आसान होती चली जाएगी। इसलिए अपना काम शुरू कर दीजिए जिसकी पार्टी, संगठन, देश, प्रदेश और लोगों को जरुरत है।
Labels:
BJP,
BJYM,
Greetings,
Haryana,
India,
ManishYadav,
NarendraModi,
Politics,
Social,
Youth
Subscribe to:
Posts (Atom)




